Header Ads Widget

बिहार महिला समाज , भारतीय महिला फेडरेशन के तत्वधान में अपनी मांगों को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन।


 

न्यूज़ डेस्क। बिहार महिला समाज , भारतीय महिला फेडरेशन के तत्वधान में आज पटना में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इनकी मांग है की स्कीम वर्कर महिलाओं को 10 हजार रूपए भत्ता दिया जाए।महिला आरक्षण बिल पर राजनीति बंद होनी चाहिए। सभी परिवारों को 10 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से अनाज दिया जाए। महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा बंद हो। इसके अलावा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले जैसी मांग की गई।

इनका कहना है कि अगर सरकार इनकी मांग पूरी नहीं करती है तो देश भर में प्रदर्शन किया जाएगा सरकार को हमारी मांग पूरी करनी होगी।राजनीतिक भागीदारी में महिलाएं बड़े पैमाने पर शामिल हैं, परंतु महिला उम्मीदवारों को टिकट देने पर राजनीतिक दल कतराते रहे हैं। इससे सही मायने में महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं रह पाता है। 

उन्होंने कहा कि 2010 में राज्य सभा से महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था परंतु, आज तक लोकसभा में लंबित है। राजनीतिक दलों का महिला सशक्तीकरण की आवाज मात्र नाटक है। उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं करने पर महिला समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन का आह्वान किया है।