पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल छोड़ भाग खड़ा हुआ शराब विक्रेता - पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से 15 लीटर देशी शराब को किया बरामद



नवगछिया प्रतिनिधि - रंगरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुरली गांव से रविवार को एक मोटरसाइकिल से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है. जानकारी मिली है कि मुरली गांव के पास रंगरा के थनाध्यक्ष माहताब खान खुद वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक सवार को उन्होंने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा. पुलिस बलों ने जब युवक को पकड़ने के लिये दौड़ना शुरू किया तो युवक मोटरसाकिल मौके पर ही छोड़ कर भाग गया. जब मोटरसाइकिल की तलाशी की गयी तो 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया. जानकारी मिली है कि पुलिस ने मौके से भागे युवक की पहचान मुरली गांव के श्रवण मंडल के रूप में की है. मामले की प्राथमिकी थनाध्यक्ष माहताब खान के लिखित बयान के आधार पर रंगरा थाने में दर्ज कर ली गयी है.





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ