Breaking News : मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना वाली रहमानी का निधन



न्यूज़ डेस्क। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना वाली रहमानी का आज पटना के पारस अस्पताल में निधन हो गया,मौलाना वाली रहमानी को अचानक तबियत खराब होने पर एक सप्ताह पहले ही भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों पहले ही मौलाना ने कोविड का टीका भी लगवाया था।

मौलाना वाली रहमानी बिहार, उड़ीसा, झारखंड के इमारत ए शरिया के अमीर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहें थे।


यह एक समूचे भारत के साथ साथ मुस्लिम समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मौलाना वली रहमानी के इंतकाल के बाद सीएम नीतीश कुमार एवम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

खानकाह रहमानी के प्रवक्ता ने बताया मौलाना वली रहमानी की नमाज-ए-जनाजा कल यानी 4 अप्रैल को खानकाह रहमानी मुंगेर में 11 बजे दिन में अदा की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ