गायत्री महायज्ञानुष्ठान के दूसरे दिन गायक कलाकारों ने लोगों का मन मोहा


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के धर्मबन- खाजेडीह में आयोजित चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञानुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को कलाकारों ने गायन कला प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। वातावरण संगीतमय हो उठा। यज्ञाचार्य डॉ. अजय व सच्चिदानंद सिंह के द्वारा कथा प्रवचन के बाद आयोजित भजन संध्या में शामिल जिनीसलाल यादव, लक्ष्मी महतो, चन्द्रशेखर यादव, अमूल्य, रामचन्द्र सिंह, सुशील सिंह, रामबहादुर सिंह, रामचरित्र यादव, जगधर सहनी, रामदेव यादव, उपेन्द्र पासवान, गंगाप्रसाद यादव, शंभू यादव, रंजीत यादव, एचएम वीणा कुमारी, मुकेश यादव, दिनेश यादव, दसई चौधरी, तिरपित मुखिया, प्रह्लाद राय, रमन चौधरी, विजय राम, रामबाबू यादव, रामविलास सिंह, रामचन्द्र यादव, नीतीश यादव, दुखन गुप्ता, हरि यादव आदि ने कलाकार देवकुमार पासवान, संजय पासवान, सत्यनारायण झा, रामचन्द्र कामत, राजेन्द्र राम की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ