मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
बासोपट्टी थाना पुलिस के द्वारा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बतादें कि विगत शुक्रवार साम को एसआई नन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड के साथ छापेमारी के दौरान जिस शराब को बरामद किया गया था.उसी मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब बरामद किया गया था लेकिन शराब तस्कर नहीं धरा पाया था.उसी तस्कर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार तस्कर की पहचान बासोपट्टी पश्चिमी निवासी सुट्टा पासवान के रूप में किया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व में भी देशी एवं नेपाली शराब के साथ कांड संख्या 280/20 में रंगे हाथ पकड़ा गया था.उस समय भी सुट्टा पासवान को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था.तथा खोजबीन किया गया.तो ओ फरार पाया गया.इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर सुट्टा पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.