मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
प्रखंड के पद्मा व झलोन गांव में आयोजित दस दिवसीय चैती नवरात्रा के प्रथम दिन मंगलवार को महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। इसमें सैकडों महिला व कन्याओं ने भाग लिया। कलशयात्रियों ने विभिन्न नदियो में जल भरकर कलश की स्थापना पूजा स्थल पर की। कार्यकर्ताओं ने कलशयात्रियों का स्वागत पद प्रक्षालन कर किया। सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ घटस्थापना की। वातावरण भक्तिमय हो गया। दूसरी तरफ कुमरखत गांव स्थित ब्रह्म स्थान में आयोजित विष्णुमहायज्ञ पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.