अरियरी से प्रभात कुमार की रिपोर्ट
गांव और ग्रामीणों की दशा सुधारने के लिए सरकार हर ग्राम पंचायत में ऐसे भवनों का निर्माण करवाती है जहां ग्रामीण और ग्राम प्रधान गांव की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर सभा का आयोजन कर सके और उसके निवारण की रूपरेखा बनाई जा सके वहीं दूसरी तरफ अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वरुणा पंचायत में बने पंचायत भवन जर्जर रहने से लोगों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में वरुणा पंचायत सरपंच मुरारी कुमार शर्मा ने जानकारी में बताया कि वर्तमान मुखिया के द्वारा पंचायत भवन के कमरे तक जाने के लिए आजतक सीढ़ी निर्माण नहीं करवाया गया जिससे पंचायतों में समस्याओं को लेकर आनेवाले खासकर बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है सरपंच मुरारी कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि जर्जर पंचायत भवन की मरम्मत व सीढ़ी निर्माण करवाने को लेकर वर्तमान मुखिया से कई बार अनुरोध भी किया गया उन्होंने यह भी बताया कि बरसात में भी जर्जर पंचायत भवन की छतों से पानी का रिसाव होता लगभग 20 वर्ष पुराने पंचायत भवन की ढलाई किया गया था इस पंचायत भवन में कोई भी कार्यक्रम का संचालन करने में पंचायत को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कभी भी छत से प्लास्टर गिरने का डर बना रहता है इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो काम करने वाले लोगों के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है हालांकि ग्रामीणों से भी जानकारी मिली कि फिलहाल पंचायत प्रतिनिधियों की तरफ से पंचायत भवन की नई रूपरेखा तैयार करने को लेकर कोई रणनीति आजतक नहीं अपनाई गई ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.