मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां थाना क्षेत्र के तेनुआही गांव स्थित एन एच से जेसीबी की चोरी हो गई। मामले में जेसीबी मालिक राकेश रंजन झा के आवेदन पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
आवेदन के अनुसार श्री झा दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना स्थित किसनपुर गांव के रहने वाला है। 1 अप्रैल की रात सड़क पर रखी उनकी जेसीबी मशीन अज्ञातों ने चुरा ली। जेसीबी चालक और मजदूर तेनुआही इंटर कॉलेज से दक्षिण एनएच 227 के किनारे जेसीबी खड़ा कर चला गया। सुबह जब ये लोग आये तो जेसीबी नहीं देख भौचक रह गये। आवेदक व अन्य लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। कोई पता नहीं चला। तब कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन के आलोक में कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जेसीबी की तलाश में पुलिस काम कर रही है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.