न्यूज़ डेस्क। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या अचानक बढ़ने से प्रशासन की नींद उड़ गई है। एक दिन में 359 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने से सरकार और स्वास्थ विभाग हरकत में आ गया है ।
होली के बाद अचानक से बिहार में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है । सरकार ने स्थिति को भांपते हुए शहर के सभी स्कूल कॉलेज को 11 अप्रैल तक बंद कर दिया है तथा फिलहाल होने वाले विवाह या श्राद्ध जैसे कार्य के लिए अधिकतम 50 एवं 250 व्यक्तियों की अधिसीमा जारी की गई है ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार शाम एक अणे मार्ग में समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद तमाम निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
राजधानी पटना में एक ही अपार्टमेंट से 13 कोविड पॉजिटिव मरीजों के मिलने से हड़कंप मचा दिया है, यह अपार्टमेंट कंकड़बाग का विजय जगत अपार्टमेंट है जिसे प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है दूसरा कंटेनमेंट जोन एसके पुरी में बनाया गया है। इस के इलावा 25 माइक्रो जोन भी प्रशासन की तरह से बनाया गया है।
वही दुसरी ओर पटना एयरपोर्ट पर उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई जब मुंबई से पटना पहुंचे 3 पैसेंजर कोविड पॉजिटिव निकले फिलहाल तीनों को होम कोरेंटाइन करवा दिया गया है।
राज्य में इसके इलावा सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले सभी आयोजन को अप्रैल तक रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन को जिम्मेवारी दी गई है कि मास्क एवं सार्वजनिक दूरी इत्यादि सुनिश्चित करें । फलमंडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल इत्यादि पर प्रशासन की खास नजर होगी।
नगर निगम की ओर से पॉजिटिव मामले आते ही स्टिकर चिपकाने का कार्य चल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग लगातार स्क्रीनिंग कर रहा है। इसके साथ ही स्वाब लेकर कोरोना जांच भी की जा रही है। लोगों से भी अपील की जा रही है कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करें। मास्क के साथ सोशल डिस्टेसिंग बनाकर ही कोरोना से बच सकते हैं।
बताते चलें नए कोरोना स्ट्रेन के कारण बिहार में कोरोना की लहर एक बार फिर से दिखाई पड़ती नजर आ रही है, अचानक से इसमें बढ़ोतरी के कारण सरकारी अस्पताल में जगह कम पड़ गई है।
पटना में AIIMS, पारस अस्पताल, रूबन अस्पताल जैसे अस्पताल में कोरोना वार्ड भर चुके है , इन अस्पतालों ने फिलहाल नए कोविड मरीजो को लेना बंद कर दिया है, राहत की बात यह है कि सूबे के बड़े अस्पताल पीएमसीएच, और एनएमसीएच ने कोरोना संक्रमित मरीजो को अभी भी भर्ती ले रहे हैं, इसके इलावा बिहटा स्थिति ESI अस्पताल को भी सरकार ने कोविड अस्पताल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया है।
इधर आंकड़ों पर नज़र डाली जाए तो निम्नलिखित शहरों में ऐक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इस प्रकार है..
पटना- 359
मुजफ्फरपुर-30
सारण-15
गया-42
रोहतास-17
जमुई-11
सहरसा-18
समस्तीपुर-10
पूर्णिया-17
भागलपुर-29
मुंगेर-16
सिवान-80
नवादा-14
कटिहार-21
बेगूसराय-16
भोजपुर-10
जहानाबाद-21
कैमूर-10

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.