पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार
पटना : पालीगंज अनुमंडल के दहिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नारायण कुमार शर्मा पर धान खरीद में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने उन पर मनमाने ढंग से अधिक वजन लेने और कम भुगतान करने का आरोप लगाया है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) चंदन कुमार ने इन शिकायतों की जांच की।
ग्रामीणों ने SDM चंदन कुमार को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि पैक्स अध्यक्ष नारायण कुमार शर्मा धान खरीद में किसानों से अधिक वजन ले रहे हैं, जबकि भुगतान कम किया जा रहा है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए SDM ने एक जांच टीम गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी थी।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद, SDM चंदन कुमार ने स्वयं इस मामले की सुनवाई की। उन्होंने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में बुलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद थे, जिन्होंने अपनी शिकायतें विस्तार से बताईं।
सुनवाई के दौरान, पूर्व मुखिया रविंद्र शर्मा, शैलेश शर्मा, दिलीप कुमार वर्मा, कृष्णा कुमार यादव , आनंद कुमार, संतोष वर्मा , सतीश शर्मा, शिव किशोर चौधरी, , मुन्ना शर्मा, गोरख महतो, माथुर पासवान, भोला चौधरी शैलेश चौधरी महेश यादव राजनंदन यादव कंचन कुमार रंजय कुमार बीरबल कुमार लालमोहन राम देवानंद वर्मा धनराजकुमार चंद्रदेवमहतो दीनानाथ विश्वकर्मा और हरि यादव सहित कई किसानों ने अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप दोहराया कि पैक्स अध्यक्ष ने मनमाने ढंग से धान खरीदा, जिसमें उनसे अधिक वजन लिया गया और कम राशि का भुगतान किया गया। किसानों ने SDM से न्याय की उम्मीद जताई।
SDM चंदन कुमार ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद कहा कि इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.