मिलकर किया राजद व भाजपा के नेताओं ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड की डलोखर पंचायत के चंदनपुर - मिर्जापुर गांव स्थित स्व. रामचंद्र यादव स्टेडियम में टी - 20 इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। खेल का उद्घाटन राजद विधायक भारतभूषण मंडल, भाजपा एमएलसी सुमन महासेठ, पूर्व विधायक गुलाब यादव, मुखिया संंघ अध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव, भाजपा नेता हरिनारायण यादव ने संयुक्त रुप से किया। उद्घाटन मैच लदनियां एवं बाबूबरही की टीम के बीच खेला गया।


इन नेताओं ने खेल से पूर्व खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। खेल में कोई बड़ा और छोटा नहीं होता है। सबों के मान बराबर होते हैंं। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मौके पर नेता रामचंद्र यादव, जदयू नेता हरिनारायण सहनी समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। खेल रोमांचक रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ