गनौल गांव दो पक्षों में मारपीट जख्मी


प्रतिनिधि नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के गनौल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों में जमकर मारपीट हुई मारपीट के दौरान वृद्ध पिता कैलाश शर्मा को भी पुत्र ने नहीं बख्शा भाई अरविंद शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में दोनों का प्राथमिक उपचार पीएचसी नारायणपुर में इलाज कराया गया व जख्मी अरविंद शर्मा ने अपने भाई पहलू शर्मा, गांव के फकीर चौधरी, गुलशन चौधरी, प्रशांत चौधरी पर गाली-गलौज व डंडे व घोड़े के चाभूक से मारपीट कर जानलेवा हमला कर जख्मी का आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. जख्मी ने आवेदन में अपने भाई पहलू शर्मा पर अपराधिक तत्वों के साथ उठना बैठना व घर बुलाकर हमेशा धमकाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मॉग की है.मामले में घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह बताया की घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है ग्रामीण आपस मे समझौता कर रहे हैं.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ