राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के दोनों वर्गों में बिहार जीता

बिहपुर प्रतिनिधि - जयपुर (राजस्थान) में खेली जा रही 66वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग के लीग के पहले मैच में बिहार ने दिल्ली को 35-18, 35-23 से एवं दूसरे मैच में असम को 35-19, 35-25 से पराजित किया. जबकि महिला वर्ग के लीग मैच में बिहार ने चंडीगढ़ को 35-21, 35-15 से पराजित किया. इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग में बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन, बादल कुमार, राहुल कुमार, राजू कुमार, विनोद कुमार धोनी ने एवं महिला वर्ग में कप्तान संगीता कुमारी, प्रिया सिंह, सोनाली घोष, पूनम कुमारी, युक्ता रानी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ