Header Ads Widget

विप के पूर्व सभापति को शिक्षक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि


प्रो० अरुण कुमार के पार्थिव शरीर ‌पर पुषपांजलि‌ अर्पित‌ करते शिक्षक संगठन के लोग

ख़ुसरू परवेज़ | जिला संवाददाता, रोहतास

बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति एवं चालीस वर्षों तक गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्रतिनिधित्व करने वाले प्रो० अरुण कुमार के निधन पर शिक्षक‌ संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि ‌दी है। मुल्यांकन सविव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सह सीनेट सदस्य ‌सह‌ सिंडिकेट सदस्य वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा देववंश सिंह ने बिक्रमगंज के सासाराम रोड स्थित महावीर स्थान पर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रो० अरुण को अपना राजनीतिक गुरु, अभिभावक एवं आदर्श बताया। वहीं जिलाध्यक्ष चौधरी जयप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष बृजबिहारी सिंह, रामचंद्र तिवारी, मूल्यांकन परिषद अध्यक्ष बुद्धु राम,परीक्षा सचिव तिलकधारी शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य केएन पांडेय, राजाराममणि त्रिपाठी, हृदय नारायण पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, सुदर्शन सिंह, परमानंद सिंह, मुनमुन दुबे आदि कई शिक्षक नेताओं ने उन्हें विरोधियों का दिल जीत लेने वाला अजातशत्रु एय अनुकरणीय बताया । 

           पटना प्रमंडल अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, प्रमंडल सचिव चंद्रकिशोर कुमार, प्रमंडल संयुक्त सचिव डॉ॰ भूपेश किशोर, प्रमंडल कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह, जिला सचिव सतीश कुमार पांडेय, राज्य कार्यसमिति सदस्य अशोक राय, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज कुमार, संतोष कुमार, नेसार अहमद, संजय कुमार, विनय कुमार, बेलाल अहमद, विनोद कुमार, डॉ॰ पुष्पा कुमारी, कृष्णचन्द्र सिंह, शैक्षिक परिषद सदस्य विभास कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंद्रजीत पांडेय, अनिल कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष सासाराम सत्येंद्र कुमार, अनुमंडल सचिव बिक्रमगंज धर्मराज सिंह, अनुमंडल सचिव डेहरी अजय राय सभी अनुमंडल कार्यसमिति सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष/सचिव, प्रखंड कार्यसिमिति सदस्यों समेत सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने महान व्यक्तित्व तथा ईमानदारी की प्रतिमूर्ति प्रो० अरुण कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भले ही प्रोफेसर साहब का नश्वर शरीर हमारे बीच नहीं रहा। लेकिन शिक्षा जगत एवं शिक्षक हित में लिए गए उनके बेमिसाल निर्णय सदैव हमारे बीच उनकी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे और हमारा मार्गदर्शन करेंगे। लोगों ने दिवंगत नेता के निजी एवं शैक्षिक परिवार को अपार दुख की घड़ी में धैर्य की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से ‌की।