Header Ads Widget

पटना के प्रेमचंद रंगशाला में तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव 2025 का हुआ समापन।




पटना। ज्ञात हो कि कला, सस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से सर्वविद्या सरोज फाउंडेशन, बिहार की कला इकाई "स्वरा आर्ट एंड कल्चर" द्वारा दिनांक 04-06 अक्टूबर, 2025 को साय 6.30 बजे से प्रेमचद रगशाला, पटना में 'तीन दिवसीय लोक सगीत महोत्सव" का आयोजन किया गया, जिसमे बिहार के विभिन्न लोकदलो द्वारा लोकगीत एव लोकनृत्यों की प्रस्तुति की गई।



आज समापन दिवस दिनांक 06 अक्टूबर, 2025 को सायं 6.30 बजे से कार्यक्रम का आरंभ स्वरा आर्ट एंड कल्चर द्वारा सुश्री सारिका के निर्देशन में लोक भजन, लोकगीत एवं लोकनृत्य से हुआ। इसके बाद गेधा रानी के दल द्वारा गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, तथा सोनग के दल द्वारा लोकगायन की प्रस्तुति की गई। आज की अंतिम प्रस्तुति मानसी एवं ग्रुप द्वारा लोकनृत्य की थी।




आज के कार्यक्रम में आर्या कुमारी, दिव्याश्री, आराध्या चौधरी, आराध्या कर्ण, मैत्रेयी राज, वैष्णवी, ऐशुताश्री, काजल, रेखा कुगारी, गाधुरी तथा आराध्या गुप्ता ने भाग लिया। हारमोनियग पर डॉ० सारिका, तबले पर प्रवीर कुमार, ढोलक पर उत्पल कुमार, की बोर्ड पर राजन कुमार और ऑक्टोपैड पर गौतम कुमार थे।




कार्यक्रम के अत में सस्था की सचिव डॉ० सारिका ने कला, सस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार, गणमान्य अतिथियों, आमंत्रित कलाकारों तथा सुधि दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापन कर तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव, 2025 का समापन किया।