Header Ads Widget

पिपराही पंचायत में नए पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे: रामदेव महतो



लदनियां। इंडो - नेपाल सीमा पर स्थित पिपराही पंचायत में मुखिया रामदेव महतो की देखरेख में एक नए पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास बुधवार को किया गया है। यह भवन ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे उन्हें प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनके समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के संबोधन कार्यक्रम को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूना। मुखिया रामदेव महतो ने निर्माण होनेवाले इस भवन को लेकर लोगों को जानकारी देते हुए कहा पंचायत सरकार भवन के निर्माण हो जाने से पंचायत के लोगों को पंचायत स्तरीय सरकारी कर्मचारी और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों को आरटीपीएस काउंटर से जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पेंशन जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्य अपनी पंचायत पिपराही में ही मिल जाएंगे।

पारदर्शिता और गति: योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पारदर्शिता और गति से पहुंचेगा।प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के लिए स्थान: भवन में निर्वाचित प्रतिनिधियों, पंचायत कर्मचारियों, ग्राम कचहरी और स्थायी समिति की बैठकों के लिए स्थान होगा। इसके निर्माण के लिए 15 से 25 डिसमिल भूमि की आवश्यकता होती है। पंचायत सरकार भवन बनाने का उद्देश्य पंचायतों को सशक्त बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य को तेज करना है।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

यह परियोजना बिहार सरकार की उन योजनाओं में से है, जिसके तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस तरह के भवन के निर्माण से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचता है। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष अरुण यादव, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व सरपंच रामचंद्र सिंह और सरपंच के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ