मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट
बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत चचराहा गांव में मां और बेटे बीच में हुई झगड़े को लेकर बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है.दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि चचराहा गांव निवासी विनय कुमार विगत 3 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ पैतृक घर चचराहा पहुंचे.बताया गया है कि जब से वे अपने घर पर आए हैं तभी से उसकी मां और उसका छोटा भाई अलोक कुमार दोनों मिलकर विनय कुमार के पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करते हैं.साथ ही यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज नहीं मिलने को लेकर आग लगा कर जलाने की बात भी कहते रहते हैं.आरोप लगाते हुए कहा कि घर से बाहर निकलने के लिए बार बार कहते हैं और अगर नहीं निकले तो जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं.यह भी आरोप है कि विनय कुमार की पत्नी के साथ बलात्कार करने की कोशिश भी किया गया है.वहीं दूसरे पक्ष से सरोज प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विनय कुमार एवं वंदना कुमारी दोनों मिलकर तरह तरह से प्रताड़ित करते हैं. कहा कि जब जब विनय कुमार एवं वंदना कुमारी घर पर आते हैं तब तब वे गाली गलौज कर प्रताड़ित करते रहते हैं.दिए गए आवेदन के अनुसार बताते चलें कि 31मार्च 2021 को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सरोज प्रसाद एवं छोटा बेटा आलोक कुमार अपने घर में आराम कर रहे थे.उसी समय बड़ा बेटा और बहू दोनों मिलकर घर का दरवाजा जबरन तोड़ने लगा.इसी बीच आलोक कुमार जग गए और उसे रोकने का प्रयास किया.लेकिन विनय कुमार व वंदना कुमारी घर में घुस गए और सब सामान बाहर फेकना शुरू कर दिया.मना करने पर वंदना कुमारी ने अपने हाथ में लिए हसुवा से मारने का प्रयास की जिससे डर कर चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे.इतने में हल्ला सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई.आरोप लगाते हुए सरोज प्रसाद ने कहा कि जिस समय वे लोग डर कर बाहर भाग रहे थे उसी दौरान विनय कुमार एवं वंदना कुमारी ने अलमीरा एवं बक्से का ताला तोड़कर उसमें में से सोने की चेन,अंगूठी और साथ ही नगद राशि (1500) रुपयों की चोरी करने का आरोप लगाया गया है.इस बाबत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदल यादव ने बताया कि दोनों ही पक्षों के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.