मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण भवन के सभागर में गुरुवार को प्रखण्ड स्तरीय दिव्यांगजन जागरूकता शिविर का आयोजन बीडीओ अखिलेश्वर कुमार की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में प्रखण्ड के सभी डीपीजी ने भाग लिया। शिविर में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में दिव्यांगजनों को प्राप्त अधिकार, सुविधा ,आरक्षण, समानता, आवागमन समेत अन्य विषयों की जानकारी दी गयी। दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड की आवश्यकता व महत्ता के बारे में जानकारी दी गयी।
शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि मुकेश पंजियार ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरुक करना है, ताकि उनमें सेल्फ एडवोकेसी की क्षमता विकसित हो सके। बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षा व रोजगार देना सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके तहत कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पाक्षिक पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक व प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन कर दिव्यांगजनों की कई समस्याओं को सूचीबद्ध कर समाधान किया जा सकेगा। इसलिए जरूरी है कि समीक्षा बैठक नियमित रूप से हो।
शिविर का संयोजन प्रखंड डीपीजी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने किया।शिविर में संतोष कुमार ठाकुर, नरेश कुमार सिंह व सूर्यनारायण साह को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। शिविर में ब्रह्मदेव सिंह, श्रीराम सिंह, हरिनारायण सिंह, चंदन कुमार मंडल, रामनारायण मंडल, श्रीदेव कामत, वैद्यनाथ कामत, संतोष यादव, विंदेश्वर सिंह, मनोज पासवान, संतोष शर्मा, रेणु देवी, सुरेंद्र कुमार चौधरी, राम शोभित सिंह, शिव कुमारी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.