बासोपट्टी बाजार में किया गया आस्था सर्जिकल हॉस्पिटल का शुभारंभ..विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने फीता काट कर किया उद्दघाटन


 

मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

बासोपट्टी बाजार में बड़ी मस्जिद के दक्षिण गली में आस्था सर्जिकल हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया है.इस हॉस्पिटल के उद्दघाटन खजौली विधान सभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने फिता काटकर किया.उसके बाद दीप प्रज्वलित कर हॉस्पिटल की उज्वल भविष्य की कामना भी किए.वहीं डॉ प्रमोद कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि बासोपट्टी मेरा जन्मभूमि के साथ साथ कर्मभूमि भी रहा है.कहा कि मेरा पठन पाठन की भी शुरुवात यहीं से हुआ था.इसीलिए डॉ प्रमोद कुमार हमेशा से चाह रहे थे कि बासोपट्टी के समाज की सेवा करें लेकिन वह समय अब आया है.उन्होंने कहा कि इस कार्य के प्रति करीब 6 महीना पहले से ही प्रयास कर रहे हैं. बताया कि इस कार्य की शुरुआत करने में सबसे अधिक योगदान व्यवस्थापक  सुन्दर सैहगल का है. डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि यहां मरीज की हर ओ सुविधा मुहैया कराई जाएगी जो संभव हो पाएगा.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर यहां पर मरीज को विशेष परेशानी होगी तो यहां मधुबनी या डीएमसीएच में भेज कर उनका इलाज करवाया जाएगा.वहीं डॉ मीणा विश्वास ने बताया कि आस्था सर्जिकल हॉस्पिटल में प्रशौती के लिए भी उत्तम व्यवस्था का प्रबंध किया गया है.मौके पर डॉ अजित कुमार, डॉ प्रमोद कुमार,डॉ मीणा विश्वास,धीरज कुमार,संजय महतो,हरिश्चंद्र शर्मा,अजित साह,अशोक साह,सोनू गुप्ता सुरेश साह एवं अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ