नीतिश कुशवाहा कि रिपोर्ट..
औरंगाबाद जिला में 10 थाना अध्यक्ष का हुआ तबादला।वही एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र के कार्यालय ज्ञापन 356 शाखा के द्वारा अनुमोदनोप्रांत औरंगाबाद जिला के निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल तबादला किया गया।वही धनंजय कुमार हसपुरा थानाध्यक्ष को बड़ेम थाना में,संजय कुमार प्रभारी बडेंम को अनुसंधान इकाई ओबरा थाना में,मनोज कुमार थानाध्यक्ष खुदवा को हसपुरा थाना में,विश्वजीत थानाध्यक्ष सलैया को अनुसंधान इकाई दाउदनगर थाना में, कमलेश पासवान पुलिस कार्यालय औरंगाबाद को सलैया थाना में,पंकज कुमार सैनी थानाध्यक्ष मदनपुर को ओबरा थाना में,आनंद कुमार गुप्ता औरंगाबाद नगर थाना को मदनपुर थाना में,मुकेश कुमार भगत मुफस्सिल थाना को रफीगंज थाना में,बिपिन बिहारी नगर थाना को विधि व्यवस्था इकाई बारुण थाना में अतिरिक्त प्रभार मलखाना बारुण थाना में अभिलंब अपने पदस्थापन पर योगदान देने का प्रतिवेदन किया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.