तेजस्वी यादव ने बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार को घेरा



न्यूज़ डेस्क। तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री रामसूरत राय के स्कूल से शराब मिली है इसके बाद मंत्री को बर्खास्त करने की भी बात कही गई है, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराब माफिया तक बताया गया है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को बेबस और थका हुआ सीएम भी बताया है । आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय को अविलंब हटाने की मांग भी सरकार से की है।

तेजस्वी यादव अपने साथ रामसूरत राय के भाई के खिलाफ शराब बरामद की एफआईआर कॉपी भी दिखा रहे हैं, उन्होंने कहा शिक्षा के मंदिर में किस प्रकार का ज्ञान दिया जा रहा है वह समझ से परे है। सर्वे के अनुसार बिहार में शराबबंदी के बाद 30 लाख लीटर शराब आ चुकी है, लेकिन इसको लेकर क्या कारवाई हुई ?



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ