100 वर्षों से गोसाईंगाँव के शिव मंदिर में होता है विधि -विधान के साथ शिव विवाह


प्रतिनिधि गोपालपुर - गोसाईंगाँव के शिव मंदिर में लगभग 100वर्षों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माता पार्वती व बाबा भोलेनाथ का विवाह धूमधाम व विधि विधान से किया जाता है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पं प्रभाकर मिश्र द्वारा विवाह संपन्न करवाया जाता है तो कन्या दान बौवन मिश्र करते हैं. शिव की भूमिका में पियूष व पार्वती की भूमिका में मोनू जायसवाल हैं. इस मौके पर गाँव की महिलायें मंगल गीत व विवाह गीत गाती हैं. ग्रामीण अजय कृष्ण झा,रंजीत झाँक उर्फ बमबम, शंभू यादव, टिंकू यादव, संतोष ठाकुर, प्रीतम झा, मृत्युंजय झा व अमित कुमार वगैरह की महती भूमिका देखी गई.

शिव -पार्वती विवाह के मौके पर अलग -अलग शिवालयों से निकली शिव बारात

महाशिवरात्रि के मौके पर गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर, सुकटिया बाजार, आजमाबाद, पचगछिया व आजमाबाद स्थित शिवालयों से धूमधाम से शिव बारात श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई. विधि व्यवस्था को बनाये रखने हेतु गोपालपुर थानाध्यक्ष प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक अशोक कुमार, इंसपैक्टर भारत भूषण दल बल के साथ मुस्तैद दिखा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ