शिवरात्रि पर आयोजित कुश्ती में नेपाल का थापा सब पर पड़ा भारी


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के पथराही गांव स्थित रामेश्वरनाथ विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में शिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न राज्यों से आये पहलवानों के बीच दंगल कराया गया। इसमें बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, पंजाब व नेपाल के पहलवानों ने भाग लिया। विजेता पहलवानों में नेपाल के वसंत थापा, पारस थापा, हरियाणा के मोनू गुर्जर, मध्यप्रदेश के काला चीता, हिमाचल के बादल, पटना की नूतन, बनारस की रानी के नाम शामिल हैं।

 कार्यक्रम का संचालन मुखिया बेचू नारायण सहनी ने किया। मौके पर आनंद कुमार, पहलवान चंद्रदेव, समिति सदस्य मदन सिंह, संतोष सिंह, पंकज सिंह, देवनारायण सहनी, शिव कुमार सिंह, सरपंच वैद्यनाथ चौधरी, रुपनारायण यादव, मनोज सहनी सिकन्दर सहनी, परीक्षण साह , अशोक कुमार, विलक्षण मंडल, लक्ष्मी सिंह आदि थे। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ