रहिका गांव के विनोद झा के पौत्र संकेत कुमार ने सैनिक स्कूल प्रतियोगिता परीक्षा में क्वालीफाई करने से रहिका पंचायत के लोगों में खुशी


मधुबनी- रहिका से प्रेम कुमार झा की रिपोर्ट।

रहिका प्रखंड के मुख्यालय स्थित रहिका गांव के विनोद झा के पौत्र संकेत कुमार ने सैनिक स्कूल प्रतियोगिता परीक्षा में क्वालीफाई करने से रहिका पंचायत के लोगों में खुशी व्याप्त है ।बताते चलें कि संकेत कुमार के पिता सोहन कुमार झा मध्य विद्यालय अरेर में कार्यरत हैं ।संकेत कुमार की मां एक गृहिणी है। 

आसपास के लोगों में संकेत कुमार के क्वालीफाई होने पर खुशी व्याप्त है तथा लोगों ने संकेत कुमार को बधाई दी ।सैनिक परीक्षा में क्वालीफाई होने पर संकेत कुमार ने बताया इसका श्रेय मेरे चाचा प्रेम कुमार झा जो सरकारी विद्यालय के शिक्षक है उन्हें जाता है तथा उन्होंने बताया की उनके ही निर्देशन में ही मुझे यह मुकाम मिला है।

इसके लिए माता-पिता, दादा-दादी, सभी चाचा , गुरुजनों के आशीर्वाद के से ही में सैनिक स्कूल प्रतियोगिता परीक्षा में क्वालीफाई किया।बताते चले कि संकेत कुमार वर्तमान में रीजनल सेकेंडरी स्कूल जीवछ चौक सप्ता में पढ़ाई कर रहे है।रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निर्देशक डॉ राम श्रृंगार पांडेय ने संकेत कुमार की उज्वल भविष्य की कामना की है।

प्राचार्य मनोज झा ने बताया की संकेत कुमार शुरू से ही अनुशासन प्रिय छात्र है।आगे उन्होंने बताया कि संकेत के सैनिक स्कूल में चयन होने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है।सैनिक स्कूल क्वालिफाई के संबंध में स्थानीय लोगों में प्रभु झा, हरिनाथ यादव, अनिल सिंह ,बिजय मिश्र ,प्रेम झा एवं जनप्रतिनिधियों में इसमें विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल, प्रखण्ड मंडल अध्यक्ष प्रभांशु झा, सुनील मिश्र पवन झा, भाकपा के जिला सचिब मिथिलेश झा उर्फ चुन्नू , हेमचंद्र झा, राजू झा, जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभु जी झा , राजद के मनोज यादव , रूदल यादव, प्रखण्ड प्रमुख उषा देवी मुखिया निभा देवी , प्रकाश चौधरी ,पूनम चौरशियाआदि लोगो अन्य ग्रामीणों में शिव कुमार , लक्ष्मी कांत झा ,भवेश झा, नवल झा, सुरेंद्र झा रतन झा क्वालीफाई होने पर परिवार वालों को बधाई दी।

 साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है पढ़ने का मौका मिलना चाहिए तो किसी भी मुकाम पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे आगे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों में संकेत के सैनिक स्कूल में क्वालीफाई होने से खुशी का माहौल व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ