फ़िलहाल बिहार में खुले रहेंगे स्कूल कॉलेज, रोज़ाना हो रही है कोरोना संक्रमण की समीक्षा


न्यूज़ डेस्क। पूरे भारत में एक बार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता नज़र आते देख बिहार भी एलर्ट मोड पर आ गया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने स्वयं इस पर नज़र रख रहे हैं, उन्होंने कहा की फ़िलहाल बिहार की स्थिति अभी वैसी नहीं हुई है यहां केवल 20 से 48 पॉजिटिव मरीज रोज मिल रहें हैं, हर रोज पूरे बिहार के आंकड़ों की रिर्पोट मुख्यमंत्री के पास आती है, इसके बाद स्वयं मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा भी करते हैं। इसी आंकड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा फ़िलहाल बिहार में स्कूल कॉलेज बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। होली को देखते हुए बहुत चीजों को सार्वजनिक रूप से नहीं करने की सलाह पहले ही दी जा चुकी है।

बताते चलें बुधवार को प्रधानमंत्री भारत के सभी मुख्यमंत्री के साथ इस मुद्दे को लेकर एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी मुख्यमंत्री ने अपने राज्य की कोरोना से संबंधित जानकारी दी थी। जिन राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है वहा के मुख्यमंत्री ने अपनी बात प्रधानमंत्री के सामने रखी। इस बैठक में यह तय हुआ कि रोज़ाना राज्य को 70 हज़ार जांच करानी है, इसके लिए आरटीपीसीआर अधिक से अधिक संख्या में हो। राज्य के बाहर से आने वाले पर खास नजर रखने की बात कही गई है।पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास, लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हमें 'टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट' को लेकर भी हमें उतनी ही गंभीरता की जरूरत है जैसे कि हम पिछले एक साल से करते आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ