बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय पर रसोईया संघ के द्वारा दिया गया एक दिवसीय धरना



मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय पर रसोईया संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नरेश पासवान के द्वारा किया है.राज्य संघ के आवाह्नन पर विभिन्न मांगो को लेकर रसोईया संघ के द्वारा इस कार्यक्रम आयोजित किया गया है.जिसमें बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों के रसोईया ने भाग लिया.

रसोईया को खाना के अलावा और कोई दूसरा कार्य नहीं करवाया जाए.रसोईया को मानदेय इक्कीस हजार,लंबित मानदेय भुगतान करने,रसोईया को सरकारी कर्मचारी घोषित,हड़ताल अवधि का वेतन वापस,मृतक रसोइया के परिजन को सरकारी नौकरी,रसोईया का नियुक्ति पत्र कैंप लगाकर देने,रसोइया को मातृक अवकाश एवं विशेष अवकाश देने की मांग किया गया है.रसोईया ने नारेबाजी कर विभिन्न मंग सरकार से किया.कार्यक्रम के अंत में रसोईया संघ ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपा.

मौके पर उपेंद्र यादव,नरेश पासवान,जिवछ यादव,लालबाबू,लालदेव,सोमनी देवी,पंचू यादव,रानी देवी सहित अन्य कर्मियो ने भाग लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ