मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट


मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के पथराही गांव स्थित रामेश्वरनाथ विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय रामचरितमानस परायण व कथा प्रवचन कार्यक्रम पर पहुंचे सांसद रामप्रीत मंडल ने श्र्द्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा प्रवचन सुनने से मनुष्य के अंदर भक्ति जागृत होती है और भक्ति से मुक्ति का रास्ता प्रशस्त होता है। जीवन मुक्ति के लिए भक्ति को सबसे बड़ा साधन बताया गया है। इससे जीवन मुक्ति का द्वार खुलता है। कार्यकर्ताओं ने पाग दोपटा से उन्हें सम्मानित किया। मौके पर महेन्द्र कामत, मुखिया बेचूनारायण सहनी, सरपंच वैधनाथ चौधरी, पैक्स अध्यक्ष विंदेश्वर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार, मेला समिति सदस्य संतोष सिंह, मदन सिंह, देवनारायण सहनी, शिवकुमार, अशोक कुमार, पंकज सिंह, सिकंदर, परिक्षण व बैजू विलक्षण,सीताराम, रघुवीर, रमेश, शंभू समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। लोगों के आग्रह पर सांसद श्री मंडल ने तालाब में घाट बनाने के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की। लोगों ने सांसद की इस घोषणा का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ