मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट ।
स्वर्ण व्यवसायी मुकेश साह को गोली मारने व आभूषण का बैग लूटने मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया कि व्यवसायी को गोली मारने में प्रयोग किए गए हथियार की भी बरामदगी की गई है.जिसको लेकर खजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है.साथ ही घटना के बाद आभूषण वाले बैग को अपराधियो ने जिस जगह छुपाया था उस जगह गोताखोरों के मदद से तलाशी करवाई गई है. हालांकि जिस जगह पर छुपाया गया था वो डबरा है जिसमे मवेशियों को नहलाया जाता है. जिस कारण आभूषण की बरामदगी नही हो पाई है. गिरफ्तार आरोपियों ने घटना की बात कबूलते हुए यह भी बताया कि लूट के नियत से इस घटना को अंजाम दिया गया था.व्यवसायी के द्वारा बैग नही देने व जबरदस्ती करने पर गोली मार दिया गया.साथ ही उन्होंने बताया कि किराना व्यवसायी के घर से लूट पाट मामले में गिरफ्तार स्थानीय लाइनर स्वर्ण व्यवसायी लूट कांड का भी लाइनर था. दोनो घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी पुलिस द्वारा की जा रही है.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.