लदनियां प्रखंड की पथराही पंचायत के उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी ने सड़क निर्माण व क्वारंटाइन सेंटर के नाम पर राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पंचायत स्तर से सरकारी राशि का बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने की लिखित शिकायत बीडीओ अखिलेश्वर कुमार से की है।
आवेदन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017- 018 से 2020-2021 तक पंचायत स्तर से पंचम व चौदहवीं राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया, जो प्राक्कलन के अनुरूप नहीं है। यही कारण है कि सड़कें टूटने लगी हैं। उन्होंने कहा है कि शिकायत गलत साबित होने पर वे दंड के भागी होंगे।
उपमुखिया श्री चौधरी ने दूसरे आवेदन में बीडीओ से पंचायत स्तर पर चलाये गये क्वारंटाइन सेंटर के नाम बरती गई वित्तीय अनियमितता की भी जांच कराये जाने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.