न्यूज़ डेस्क। आज दिनांक 4 मार्च 2001 कल उसको पटना के कारगिल चौक के पास वैश्य चेतना समिति के तत्वाधान में बिहार शरीफ में हुए प्रवीण कृष्ण निर्मल हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च एवं मौन जुलूस निकाला गया।
गौरतलब है कि कृष्णा विकास पदाधिकारी जीवन बीमा निगम बिहारशरीफ की निर्मम हत्या इनके संपत्तियों को हड़पने के नियत से दिनांक 28/02/2021 को झींग नगर, बिहार शरीफ उनके घर के हाते में पत्थर मारकर कर दी गई थी। वह दिल्ली में पदस्थापित थे उनके दूसरे भाई श्री सुदर्शन कृष्ण पारस हॉस्पिटल पटना में जीवन मृत्यु के बीच झूल रहे हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य हत्यारों के दहशत के कारण बिहार शरीफ अपने आवास पर जाने की बजाए अपनी सारी संपत्तियों को छोड़ते हुए इज्जत आबरू और अपनी जान की रक्षा हेतु बिहार को सदा के लिए छोड़कर जाने को मजबूर हैं।
इधर इस हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने लोजपा नगर अध्यक्ष छोटे लाल यादव सहित अन्य दर्जनों लोगों पर लगाया है।इस हत्याकांड के बाद डर से सहमे प्रवीण के परिजन पटना पहुंच कर भाई के हत्या कांड में शामिल अपराधियो को पकड़ने की आला पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है।
फिलहाल उक्त घटना से बिहार का वैश्य समाज काफी दु:खीत एवं दहशत में है। इस घटना के विरोध में हम सभी कारगिल चौक पर कैंडल मार्च निकाल कर प्रशासन को संदेश दे रहे हैं कि यदि अपराधियों की गिरफ्तारी तीन दिनों के अंदर नहीं होती है तो बिहार शरीफ के संपूर्ण शहर को बन्द कराया जाएगा और वैश्यों का यह आग्रह आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो जाएगा ।
इस अवसर पर वैश्य चेतना समिति के अध्यक्ष ई. सुंदर साहू , श्री नंदकिशोर पोद्दार (कोषाध्यक्ष), डॉ.सुनील कुमार, श्रीमती निर्मला जासवाल, श्री दीपक कुमार ( उपाध्यक्ष), श्री राजकुमार पार्थसारथी (संगठन सचिव), के अलावा डॉ. माधुरी गुप्ता, अधि. रुक्मणि कुंभ कार, श्रीमती सिम्मी प्रसाद, आदि सैकड़ों महिलाएं एवं बच्चों ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.