श्रद्धापूर्वक मनी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पुण्यतिथि

मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड स्थित देवनारायण भुवनेश्वरी इन्टर कॉलेज तेनुआही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह संस्थापक स्व. देवनारायण यादव की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गई। कार्यक्रम देवनारायण यादव स्मृति शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के बैनर तले आयोजित था। प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार की अध्यक्षता में लोगों ने दो मिनट का मौन रखने के बाद उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अवकाशप्राप्त शिक्षक उपेन्द्रनाथ आर्य ने कहा कि शिक्षा से जीवन का सर्वांगीण विकास होता है। शिक्षक को छात्र के समक्ष सम्यक जानकारी रखनी चाहिए। अवकाशप्राप्त शिक्षक रामबहादुर यादव ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थाओं में समुचित संसाधनों का होना अधिक महत्व रखता है। बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से नैतिक मूल्य का विकास होता है। आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में इसकी अपेक्षा है। इस अवसर पर 40 स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियां वितरित की गई।

मौके अवकाशप्राप्त शिक्षक रामबहादुर यादव, रामचरित्र यादव, प्रो. शोभाकांत राय, प्रो. सोमेश्वर यादव, प्रो. अरुण कुमार घोष, प्रो. रामसेवक यादव, प्रो. हरिनारायण यादव, प्रो. कमल नारायण यादव, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. उपेन्द्र नाथ यादव, प्रो. रामकुमार यादव, वेदानंद यादव, महेन्द्र यादव, प्रो. हरिनारायण महतो, प्रो. विनीता यादव, प्रो. मणिराम पासवान, प्रो. मो. फारूक, प्रो. सोनू कुमार चौधरी, संतोष कुमार, देव कुमल, अनिलकुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार यादव, शिवलोचन कामत समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ