मनी स्व. देवनारायण यादव की 18वीं पुण्यतिथि


मधुबनी से आशीष झा की रिपोर्ट...

मधुबनी स्थित देवनारायण यादव कॉलेज के शिक्षक प्रकोष्ठ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह दाता सचिव रहे स्व. देवनारायण यादव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गई। प्राचार्य डॉ. चन्द्रशेखर प्रसाद की अध्यक्षता में लोगों ने दो मिनट का मौन रखने के बाद उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संस्मरणात्मक वक्तव्य में कहा कि वे शिक्षा के लिए आजीवन प्रतिबद्ध दिखे। प्रो. अरुण कुमार ने कहा कि वे सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को अनिवार्य मानते रहे। 

अन्य वक्ताओं ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थाओं में समुचित संसाधनों का होना अधिक महत्व रखता है। कहा कि वे बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के पक्षधर थे। आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में इसकी अपेक्षा है। मौके पर प्रो. कैलाशपति यादव, प्रो. रामपरीक्षण यादव, प्रो. अखिलेश्वर यादव, प्रो. महेन्द्र यादव, प्रो. विमल कुमार सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. लालबिहारी शरण, डॉ. जय कुमार, प्रो. सत्यनारायण यादव, प्रो. धनवीर यादव, प्रो. सुरेश प्रसाद, प्रो. उपेंद्र कुमार केसरी, प्रो. शंभू शरण, प्रो. रामसेवक यादव, प्रो. देवचन्द्र यादव, अशोक चौधरी, विश्वदेव यादव, राजेश यादव समेत दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ