आपके द्वार तीर्थ हरिद्वार


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

गायत्री तीर्थ शांति कुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष 2021 का अप्रतिम अभियान, आपके घर हरिद्वार,
घर घर गंगा जल, घर घर कुम्भ
घर घर संस्कार, घर घर गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर परसाही गांव से किया गया। 
इस कार्यक्रम के द्वारा प्रखण्ड के 11 गांवों के 24-24 शाकाहारी संस्कारवान घरों मे देव स्थापन कार्यक्रम किया जाना है। जिसमें हरिद्वार से लाए गए गंगा जल व ज्ञान प्रसाद परोसा जायेगा। कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा। इसकी शुरुआत प्रखंड समन्वयक श्री सुशील सिंह एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट लदनियां के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी उपेंद्र पासवान जी के द्वारा पूजन कर किया गया। मौके पर अमर नाथ प्रसाद, ओंकार नाथ सिन्हा,  महेश कुमार शर्मा, जगधर मुखिया,  योगेंद्र ठाकुर आदि थे। इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से पूरे साल चलाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ