मधुबनी में अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जागरूकता एव चेतना रैली निकाली गई।


 मधुबनी - रहिका से प्रेम झा की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर बिहार महिला समाज के बैनर तले महिला जागरूकता एवं चेतना रैली निकाली गई । मधुबनी रेलवे स्टेशन से शहर कर विभिन्य मार्गों से होते हुए महासचिव राजश्री किरण के नेतृत्व में यह चेतना रैली थाना चौक से बांटा चौक पर एक नुक्कड सभा के साथ समाप्त हुई ।

 महिला नेत्री श्रीमती शांति देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार महिला समाज के महासचिव राजश्री किरण ने कहा नारी एक महाशक्ति का रूप है । सरकारें आती है और जाती है , महिला उत्त्थान के नाम योजनाएं बनाई जाती है  ,लेकिन आज तक महिलाओं का शोषण नही रुक सका । सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन मे भी महिलाएं हमेशा अग्रणी भूमिका में रहती आ रही है । पारिवारिक परिवर्तन हो या सामाजिक परिवर्तन जब जब महिलाओं ने ठाना है बदलाव लाकर ही दम लिया है ।

     राजश्री किरण ने कहा  महिलाएं कभी मां के रूप में , कभी बहन के रूप में ,कभी पत्नी के रूप में , कभी मजदूर के रूप में ,कभी किसान के रूप में और जब अन्याय ज्यादा हो तब दुर्गा , सावित्री बाई फूलो , लक्ष्मी बाई के रूप में भी सड़क पर उतरती है । 

    विश्व महिला दिवस के अवसर पर बिहार महिला समाज की ओर से शुभकामना देते हुए राजश्री किरण ने कहा अगर सही अर्थ में सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देने चाहती है तो संसदीय प्रणाली चुनाव में 50%आरक्षण का कानून बनाने का काम करे ।

    किसान आंदोलन में शामिल सभी महिलाओं को कोटिशः धन्यवाद एवं इस अवसर पर आंदोलन का भरपूर समर्थन ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ