मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां के बिजली विभाग ने बिजली चोरी को रोकने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों में छापेमारी की। इसमें नौ लोग पकड़े गये। इनके विरूद्ध जेई पंकज कुमार शर्मा के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन पर पूर्व से बिजली बिल की राशि बकायी है, बावजूद इसके ये लोग बिना आरसी कटाये अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने का आरोप है। इनपर हजारों का जुर्माना लगाया गया है।
जानकारी देते हुए जेई श्री शर्मा ने बताया कि टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान लदनियां के नागे साह, लगडी के राजेंद्र यादव, सहोरवा के गणेश नारायण सिंह, प्रणव सिंह, बेलाही के तृपित यादव, रामपुकार यादव, एकहरी के विलक्षण पासवान, चोरनियां के रामविलास यादव व रामप्रकाश यादव के घर अवैध कनेक्शन पाया गया। पूर्व में इनका कनेक्शन काट दिया गया था, बावजूद ये अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे।
कहा कि ऐसे बिजली उपभोक्ता जो महीनों से बिजली बिल जमा नहीं किया है, उन्हें चिह्नित कर उनका कनेक्शन विच्छेद किया जा रहा है। यह अभियान लगातार चलेगा। अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले बख्शे नहीं जाएंंगे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.