न्यूज़ डेस्क। आज गांधी मैदान के पास कारगिल चौक पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता रोजगार मुद्दे को लेकर जमा हुए और वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की रोजगार एवं "रोजग़ार दो-डिग्री लो" का नारा लगा रहे थे, वहां मौजूद मजिस्ट्रेट साहब ने भी उन्हें काफी समझाने की कोशिश की मगर उन लोगों ने एक भी ना सुनी और वहां से यह लोग विधानसभा का घेराव करने निकल गए, लेकिन पटना पुलिस ने इन सभी को जेपी गोलम्बर के पास रोक लिया जब कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया इसके बाद कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई।
बताते चलें हाल ही में वामपंथी दलों पर भी इसी प्रकार पटना पुलिस गए वाटर कैनन का प्रयोग कर वामपंथी कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया था उनकी भी मांग नौकरी की ही थी। इनमें कई कार्यकर्ता घायल भी हुए थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.