मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित एन एच 104 पर राजद समेत सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार द्वारा लाए गये बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विल व केन्द्र सरकार के कृषि विल का विरोध किया तथा विल वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार बंद का आह्वान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पुलिस विल का खिलाफ करने वाले विधायकों पर कराये गये पुलिस लाठी चार्ज व उनके दमनकारी रबैये तथा केन्द्र सरकार के कृषि विल के विरोध में किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड राजद अध्यक्ष झमेली राम, कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर , पूर्व प्रखंड प्रमुख भोगेन्द्र यादव, जिला परिषद सदस्य राम अशीष पासवान, रामदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव, नवीन यादव, मो. नुरेन, रामाशीष यादव, दिलीप यादव, राहुल मंडल, सरोज यादव, पंडित राय, रामपुकार साह, ओउम शंकर यादव, सरपंच वीरेंद्र कुमार यादव, प्रणव कुमार पप्पू, जिला राजद अतिपिछड़ा सेल के अध्यक्ष विजय कुमार राय, विनोद यादव, सुरेश यादव, अमर बहादुर कामत, इंदु पंडित, नारायण पासवान, रामसेवक यादव, रामनाथ यादव, गंगाराम सिंह, राधे राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार द्वारा लाए गए इन विलों में व्यावहारिक पहलू को ध्यान में नहीं रखा गया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.