लदनियां प्रखंड के सभी दस संकुलों पर चलने वाला दो दिवसीय कैचअप कोर्स प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। जानकारी देते हुए बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर ने बताया कि प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों के ऐसे बच्चे जो शैक्षिक सत्र 2021-22 में दूसरी कक्षा से दसवीं कक्षा तक में नामांकित हैं, उन्हें कैपअप कोर्स के तहत शिक्षा दी जाएगी। कोरोना के कारण पढ़ाई से वंचित रहे बच्चों की शिक्षा की भरपाई के लिए 60 कार्य दिवसों का कैचअप कोर्स तैयार किया है।
इसकी शुरुआत पांच अप्रैल से की जाएगी। अप्रैल महीने से आरंभ होने वाले नए सत्र में नई कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित चयनित पाठ पढ़ाया जाएगा। कैच अप कोर्स राज्य शैक्षिक शोध व प्रशिक्षण परिषद पटना ने विषय विशेषज्ञों की मदद से तैयार कराया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.