होली और शबेबरात को लेकर नवगछिया थाना में शांति समिति की बैठक


नवगछिया : नवगछिया थाना में होली और शबे बारात को लेकर नवगछिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता नवगछिया थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने किया. बैठक में होली एवं शबेबारात त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि नवगछिया शहर में लगभग पांच जगहों पर होली के अवसर पर होलीका दहन किया जाएगा. जिसमें बड़ी ठाकुर बारी, बाल भारती स्कूल, प्रोफेसर कॉलोनी, नाया टोला शिव मंदिर, राजेन्द्र कॉलोनी, श्रीपुर व तेतरी और पकड़ा गांव में भी होलिका दहन किया जाता है. इस अवसर पर नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह, नवगछिया अंचलाधिकारी विश्वास आनंद, नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव, जदयू जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, चंदेश्वरी सिंह निषाद, ज्ञानसक सिंह, दीपक कुमार वार्ड पार्षद, फिरोज आलम, विवेकानंद मंडल, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद मोइनुद्दीन व अन्य कई लोग मौजूद थे.

होली में जबरदस्ती रंग नहीं लगाना है 


 बिहपुर में भी होली एवं सबेबरात को लेकर झंडापुर ओपी थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक की गई. बैठक का नेतृत्व ओपी प्रभारी हरिशंकर कस्यप ने किया. मौके एसआई पवन कुमार सिंह, चंदन कुंवर , रुपेश कुमार रुप , सत्यम् कुमार , नवीन मिश्र, पिंटू कुमार, मो.साहेब आलम ,सतिष कुमार यादब सहित कई कई समुदाय के लोग मौदूज थे. मोके पर ओपी प्रभारी ने बताया कि होली में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की मददगार बने. किसी व्यक्ति को जबरदस्ती  रंग नहीं लगाना है. होली में डीजे बजाने पर भी रोक लगाया गया.  हुरदंगई करने वाले को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई भी करेगी . कोरोना महामारी को देखते हुए पर्व मनाना है. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ