विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते समाजसेवी एलबी सिंह यादव
ख़ुसरू परवेज़ | जिला संवाददाता, रोहतास
रोहतास जिले के काराकाट के सरैयां गांव में वरिष्ठ राजद नेता काराकाट लोकसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी एलबी सिंह यादव के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रोहतास के बसडीहां की टीम को हरा कर भोजपुर की आरा इलेवन ने सोनभद्र चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
ट्रॉफी का प्रदर्शन करते विजेता टीम के खिलाड़ी
जीत के बाद अबीर गुलाल लगाकर जशन व होली मनाते विजेता टीम के खिलाड़ी
वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एलबी सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी रूचि लेनी चाहिए। ताकि उनकी प्रतिभा बाहर आ सके। और इसमें वे अपना कैरियर तलाश कर सकते हैं। मौके पर मुखिया विश्वनाथ शर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, बहादुर सिंह, युथ संगम ब्लड क्लब बिक्रमगंज के अध्यक्ष विजय कुमार, सुधीर प्रताप सिंह, मिंटू कुमार, सिद्धनाथ यादव, आयोजक मंडली के एबी अमित, श्रीकांत सिंह, राजा यादव, प्रविंद कुमार, पवन, कंचन, मनीष, संतोष और राजू इत्यादि उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.