महिला ने रंग नहीं खेलने से इंकार तो मनचलों ने किया महिला के साथ चार को घायल घायलों का उमगांव पीएचसी में करवाया जा रहा है



मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

हरलाखी थाना क्षेत्र के दीघिया टोला में एक महिला ने रंग खेलने से इंकार किया तो उनको मार मार बुरी तरह घायल कर दिया.यह घटना 29 मार्च 2021 का बताया गया है.जिस दिन सब के सब होली जैसे महापर्व मना रहे थे.वहीं कुछ मनचलों ने एक घटना को अंजाम दे दिया.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि गांव के ही कुछ मनचलों ने दबंगई करते हुए एक महिला को रंग लगाने का प्रयास किया.पीड़ित महिला के घर में पहले से ही कुछ अनहोनी घटना घट चुकी थी.इसीलिए उन्होंने रंग लगाने से मना किया लेकिन दवंगो ने एक न सुनी और चाकू से महिला पर हमला कर दिया.उसी दौरान बीच बचाव करने आए सभी लोगों को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया.घायलों का इलाज उमगांव पीएचसी में चल रही है.घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया.हमलावर गांव के ही सूर्यदेव यादव,महादेव यादव, शिरपुजन यादव व अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी करना शुरू कर दिया.छापेमारी के दौरान अपराधियों के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रेम लाल पासवान ने बताया कि पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दिया है.उसी दौरान अपराधी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.जांच उपरांत आगे की करवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ