मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
बाजार स्थित पानी टंकी के पास वर्मा इंटरप्राइजेज का शुभारंभ कुलदीप राउत के द्वारा फीता काटकर किया गया.इस संबंध में उद्घाटनकर्ता कुलदीप राउत ने कहा कि टाइल्स मार्बल सेनेटरी एवं पाइप फिटिंग का सारा सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध है,जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त कवर्ड,बेसिन, इत्यादि जो सिर्फ बड़े शहरों में देखने को मिलती है. स्थानीय लोगों को जब अपने घर का सजावट करने के लिए दूसरे शहर से आधुनिक साज सज्जा का सामग्री मंगवाना पड़ता है,या फिर कई बार मनपसंद सामग्री रास्ते में ही टूट कर बिखर जाती है. बासोपट्टी बाजार में इस तरह का आधुनिक साज सज्जा का दुकान खुल जाने से लोगों को बाहर से सामान मंगाने वाले खर्च से बच पाएंगे,साथ ही समय पर सही सामान उपलब्ध हो जाएगी. जिससे समय और धन की भी काफी बचत होगी.मौके पर राकेश महतो, प्रमोद नायक, विकास पंजियार, पिंटू राउत, मुन्ना यादव, राकेश साह, रामबाबू ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.