होली के नाम पर हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए लदनियां पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। गश्ती तेज कर दी गई है। मुख्य सड़क पर बाइक गश्तीदल निकालकर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की नसीहत दी। नेतृत्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। उन्होंने होली पर हुड़दंग करने वाले लोगों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियोंं को विशेष निर्देश दिए हैं। गश्तीदल मुख्य बाजार से तेनुआही, पद्मा, योगिया, पथराही, पिपराही तक पहुंचा। तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले व डीजे साउंड बजाकर लोगों को परेशान करने वाले युवाओं पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली प्यार और भाईचारे का त्योहार है, इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंं। गश्तीदल में शामिल एएसआई राजकेशर सिंह ने कहा कि यह गश्ती सोमवार तक जारी रहेगी। महिलाओं से बदसलूकी व छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही यह दस्ता तुरंत मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेगा। यातायात को व्यवस्थित रुप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिसदल तैनात करने की व्यवस्था की गई है।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.