मधुबनी - बासोपट्टी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।
बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत घाट मढिया में सोमवार की सुबह हुई गोली कांड की घटना को देखते हुए प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी.इस मामले को लेकर एएसपी शौर्य सुमन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा दो व्यक्ति को पकड़ कर प्रशासन के हवाले किया गया है.साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है.और अपराधी कहां से हथियार खरीद कर ऐसे ऐसे घटने को अंजाम दे रहा है.इस संबंध में भी पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है.साथ ही एएसपी शौर्य सुमन ने कहा कि मढिया वाला घटना का मुख्य कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि एक तरफा प्रेम प्रसंग का मामला है जिसको लेकर पहले तो आपस में मारपीट किया गया उसके बाद रौशन दास के कमर में गोली मार दिया गया है.कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में और जो भी शामिल है उसको पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.बहुत जल्द सभी अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगी.
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.