मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
प्रखंड के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय महथा के शिक्षक शत्रुघ्न प्रसाद साह को उनकी सेवानिवृति पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एचएम जगदीश ठाकुर ने की। संचालन एचएम प्रेमनाथ गोसाईं ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनकी विदाई नये वस्त्र, पाग, दोपटा व माला से की गई। बीईओ ने कहा कि एक सच्चे शिक्षक से समाज को सम्बल प्राप्त होता है। कार्यक्रम में पहुंचे सेवानिवृत्त शिक्षक अमरनाथ प्रसाद, रघुवीर यादव, राजदेव यादव, दुखी राम, जगदीश मंडल, रामानंद मंडल आदि ने सेवानिवृत शिक्षक श्री साह के कुशल व्यक्तित्व की सराहना की।
मौके पर बिहार राज्य शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, प्रधान सचिव प्रकाश कुमार सुमन, संकुल समन्वयक परमेश्वर यादव, शिबू महरा, टीईटी शिक्षक संघ अध्यक्ष अमलेश कुमार रंजन ,बद्रीनारायण सिंहा, शिबू महरा, रामप्रकाश सिंह, जीवछ कामत, अरूण कुमार, नूतन झा, राजकुमारी, सफिना खातून, सत्येन्द्र कुमार, दिनेश यादव समेत सैकडों अभिभावक व छात्र उपस्थित थे।
लोगों ने एक आदर्श शिक्षक के रूप में उनके कार्यकाल को सराहा। लोगों ने कहा कि उन्होंने निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.