अरियरी से प्रभात कुमार का रिपोर्ट..
प्रखंड कार्यालय अरियरी में यूको बैंक के सामने स्थित ताज ऑनलाइन सेंटर एवं कन्हैया डिजिटल स्टूडियो की दुकान से चोरों ने बीते रात्रि को करकट उखाड़ कर लगभग दोनों दुकान से डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर चंपत हो गए इसकी जानकारी देते हुए ताज ऑनलाइन सेंटर के स्थानीय दुकानदार दिव्यांग भाई मुमताज ने जानकारी में बताया कि जब सुबह में अपना दुकान आए तो देखें कि करकट टूटा हुआ है जब दुकान में रखे सामान की जांच पड़ताल करने लगे तो Canon का कैमरा, फिंगरप्रिंट व अन्य कागजात चोरों ने ले भागे इसको लेकर अरियरी थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत किया है वही दूसरी तरफ कन्हैया डिजिटल स्टूडियो के दुकानदार कन्हैया ने जानकारी में बताया कि हमारे भी दुकान में भी बीते रात्रि में करकट तोड़कर लगभग नगद 8000, सोनी का कैमरा, फिंगरप्रिंट अन्य कागजात चोरों ने ले भागे कन्हैया कुमार ने जानकारी में बताया कि लगभग 45000 रुपये का सामान चोरों ने ले भागा दोनों पीड़ित स्थानीय दुकानदार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है साथ ही प्रशासन से मुआवजे की मांग की है स्थानीय दुकानदार ने यह भी बताया कि इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है पुलिस बेखबर रहती है लगातार हो रही चोरी की घटनाएं से स्थानीय दुकानदार काफी परेशान और चिंतित रहते हैं
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.