आरा से शिवम् ओझा की रिर्पोट...
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के जमीन पर मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले पर अभाविप के कार्यकर्ता सख्त होते जा रहे है। विश्वविद्यालय को विद्यार्थी परिषद किसी भी हालत में बंदरबांट नहीं होने देंगे आज आंदोलन के तीसरी कड़ी में आरा नगर के सभी महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस हस्ताक्षर अभियान में छात्र छात्राओं के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने एक ही आवाज में कहा वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के अस्तित्व को कभी मिटने नहीं देंगे विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाया जा रहा अभियान में हम सभी कदम से कदम मिलाकर हमेशा चलेंगे।
जब तक बिहार सरकार इस निर्णय को परिवर्तित नहीं करती है। महिला महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान का शुरुआत करते हुए महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का आंदोलन में हम सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी एबीवीपी के साथ साथ कदम से कदम मिलाकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अस्तित्व को बचाने के लिए खड़ी हूं । वही एसबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि आज वीर कुंवर से विश्वविद्यालय का अस्तित्व खतरे में पड़ा हुआ है जिसमें हम सभी को एक साथ एक प्लेटफार्म पर खड़ा होकर बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाना चाहिए ताकि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का भविष्य बच सकें। प्रदेश सह मंत्री अमित सिंह ने बताया कि आंदोलन की आज तीसरी कड़ी है अगर सरकार निर्णय परिवर्तित नहीं करती है हम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बाध्य आकर इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। महाराजा महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उमंग ने बताया कि विद्यार्थी परिषद जिसके लिए संघर्ष करता है उसको अंजाम तक पहुंचाता है और संघर्ष क्या जी तीसरे कदम में हम लोग प्रवेश कर चुके हैं जगजीवन महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन तिवारी ने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में जिस दिन मेडिकल कॉलेज खुल जाएगा उस दिन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगी आज हम सभी को जरूरत है एक साथ आवाज को बुलंद करने की जब इस शहर में इस शाहाबाद में कोई विश्वविद्यालय नहीं था तो एक आवाज उस समय बुलंद हुई थी और उस आवाज का ही परिणाम है आज शाहबाद में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय स्थापित है उस संघर्ष को जो हमारे पूर्वज हम लोगों के लिए करके चले गए हैं इतनी आसानी से हम सभी कैसे जाने देंगे व्यंजन महाविद्यालय में नगर मंत्री राहुल राय ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि और कैंपस से विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के माध्यम से बिहार सरकार से निर्णय में परिवर्तन करने की मांग हो रही है जब तक निर्णय परिवर्तित नहीं होता है तब तक हम इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे।प्रांत छात्रा प्रमुख अनामिका केसरी ने बताई की आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार झुकती नहीं है। जैन महाविद्यालय का नेतृत्व रोहित सिंह महाराजा महाविद्यालय का नेतृत्व सागर दिग्विजय,एसबी महाविद्यालय के नेतृत्व आदित्य कुमार, जगजीवन महाविद्यालय का नेतृत्व अविनाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज चौधरी ,नगर संगठन मंत्री राहुल सिंह ,नगर सह मंत्री अनूप सिंह, प्रफुल्ल सिंह, अनामिका केशरी , अंजलि तिवारी , बंटी कुमारी , अंकिता राज , प्रियांशी श्रीवास्तव , अनु, पियुस कुमार अभिमन्यु भरद्वाज ,मनीष कुमार सिंह, दीपक कुमार ,सागर दिग्विजय,उमंग कुमार,गणेश कुमार,रितिक सिन्हा,अंकित प्रशांत,सूर्यमणि तिवारी



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.