मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि के लाभ से वंचित हैं दर्जनों बीए पास छात्राएं


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

एल एन मिथिला विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा पास करने वाली सभी छात्राओं को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि सबके लिए इस राशि के प्रावधान की योजना है। स्वागत योग्य इस सरकारी योजना के तहत वर्ष 2018 से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है। इस व्यवस्था के तहत सी एमजे कॉलेज खाजेडीह की बीए पास छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, इसमें से कई छात्राओं के खाते में यह राशि आई, वहीं अभी भी इस लाभ से वंचित छात्राएं कॉलेज से विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रही हैंं। नेट पर खाता वेरिफिकेशन की बात कही जा रही है। सत्र 2015-18 में प्रथम आई एक छात्रा अम्बिका कुमारी ने इस समस्या से जुड़ी शिकायत विधायक प्रतिनिधि प्रो. रामप्रसाद सिन्हा से की है। जानकारी देते हुए प्रो. सिन्हा ने बताया कि इसप्रकार की शिकायत मिलती रहती है। 2019 में पास छात्राओं को भी इसका लाभ नहीं मिला है। 2020 के रिजल्ट का पांच माह गुजर जाने के बाद भी इस लाभ की इच्छुक छात्राओं के लिए आवेदन करने की तिथि निर्धारित नहीं की जा सकी है। छात्राएं उहापोह की स्थिति से गुजर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ