मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के महथा गांव के नसीब लाल दास के घर मंगलवार को अखिल भारतीय सिंदुरिया बनिया कैथबनियांं वैश्य समाज का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। कार्यक्रम का अध्यक्षता पथलगाढ़ा निवासी दिनेश दास ने की। मंच संचालन भोला लाल दास ने किया। प्रखंड स्तरीय चुनाव में भोला लाल दास को अध्यक्ष, शंभू दास को प्रधान सचिव, दिनेश कुमार दास को कोषाध्यक्ष, शंभूलाल दास को महासचिव बनाया गया।
बैठक में आगामी 14 मार्च को पटना में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन व संगठन के दूसरे वर्षगांठ में शामिल होने का आह्वान किया गया। मौके पर अखिल सिंदुरिया बनिया कैथबनिया कैथल वैश्य महासभा मधुबनी के जिलाध्यक्ष श्रीनारायण दास, राष्ट्रीय संगठन सचिव सह बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ० सरमोद लाल दास, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला प्रधान सचिव राजेश कुमार दास मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.