7वें दिन प्रशासन के आश्वासन पर टूटा आमरण अनशन


 

आरा से शिवम् ओझा।   वीर कुंवर सिंह विवि को बचाने के संघर्ष की लड़ाई तेज करने के संकल्प के साथ ही लीडरशिप फ़ॉर एजुकेशन एंड डेमोक्रेसी (लीड) के सदस्य अनिरूद्ध सिंह ने आज अपना आमरण अनशन एडीएम कुमार मंगलम और कुलपति देवी प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में तोड़ा । छात्र अनिरुद्ध सिंह, अमित गौतम, वैभव कुमार पाठक को जूस पिलाने के साथ ही विवि परिसर वीर कुँवर सिंह अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो उठा। लीड कार्यकारिणी सदस्यों ने एडीएम के साथ लंबी वार्ता की जिसमें जिला प्रशासन ने बताया कि राज्य सरकार को शाहाबाद में चल रहे इस जनांदोलन की लिखित जानकारी दी है। इसके बाद लीड की ओर से प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। 

7वें दिन प्रशासन के आश्वासन पर टूटा आमरण अनशन

इससे पहले दोपहर में छात्र और शिक्षकों की सम्मिलित बैठक धरनास्थल पर हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगले हफ्ते वीर कुँवर सिंह की स्मृति आरा हाउस से विवि परिसर स्थित बाबूसाहब की प्रतिमा तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च किया जाएगा। रवि शंकर सिंह ने बताया कि इस मार्च में छात्रों-शिक्षकों ने शाहाबाद की तमाम जनता से सरकार के एकतरफा निर्णय के विरोध में शामिल होने की अपील की है। बाद में विवि के पूर्व शिक्षक डॉ गदाधर सिंह के निधन पर शोकसभा भी आयोजित की गई। प्रेस से बात करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि इस संघर्ष को अब और तेज किया जाएगा और यह तब तक चलेगा जब तक सरकार अपने जिद्दी फैसले को निरस्त नहीं करती। यह आंदोलन अब शाहाबाद के घर घर तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर विवि के अन्य पदाधिकारी रजिस्ट्रार ग्रुप कैप्टेन श्रीकृष्ण सिंह, सीसीडीसी हीरा प्रसाद, छात्रकल्याण डीन के के सिंह, प्रो रणविजय कुमार, निलाम्बुज सिंह, नवनीत राय, प्रो रामतवकया सिंह, राकेश दिवाकर के साथ छात्र शांता पांडेय, चन्दन ओझा, रविश, हिमांशु, रवि प्रकाश सूरज, रवि शंकर सिंह, सोनाली आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ